फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्तियों को तोड़कर अराजकत्व कुचल रहे भावनाएं : भोलेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरोरी में 21 जून को दो अलग-अलग मंदिरों में स्थापित पौराणिक देवी मूर्तियों को तोड़े जाने के मामले में कोई कार्रवाई न होने से नाराज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हिंदू पंचायत का आयोजन किया। इसमें अवध प्रांत के धर्म जागरण प्रमुख भोलेंद्र ने कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को कुचला जा रहा है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

अवध प्रांत के धर्म जागरण प्रमुख भोलेंद्र ने कहा कि प्रशासन द्वारा घटना होने के 10 दिन के अंदर अराजकतत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। उन्होंने कहा कि अगर यही हालात बने रहे तो मंदिरों की सुरक्षा का जिम्मा श्रद्धालुओं को ही उठाना होगा। हिंदू पंचायत को विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित, संगठन मंत्री महेंद्र, विमल, अक्षतानंद आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर श्याम चंदेल, सचिन मिश्रा, बबलू सिंह, शिव मिलन, हिमांशु, रवि त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। पंचायत के बाद ज्ञापन एसडीएम सदर राकेश गुप्ता और सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ को दिया गया। दोनों अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि तोड़ी गई मूर्तियों का विसर्जन कर नई मूर्तियों की स्थापना जल्द कराई जाएगी। अराजकतत्वों की गिरफ्तारी के प्रति भी आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें