फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली थानाक्षेत्र के सांडा दखलौल में पिछले साल एक युवक की हत्या का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने एक एक हजार के तीनों इनामी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सजा के डर आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


21 जून 2015 को सांडा गांव के दक्षिण स्थित विनोद के बाग में एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान सांडा निवासी जगदीश के रूप में की गई थी।

थानाध्यक्ष संजय मौर्या ने बताया कि घटना से करीब पांच वर्ष पहले गांव के कल्लू, सरोज व विजय ने मृतक के साथ मारपीट की थी जिसमें उसका हाथ भी टूट गया था। इसका मुकदमा भी चल रहा था। जगदीश नशेबाज था और शराब के नशे में अक्सर तीनों को गाली देकर मारपीट के मुकदमे में सजा करवाने की धमकी देता था।

सजा हो जाने के डर से कल्लू, सरोज व विजय ने 19 जून की रात जगदीश व उसके पड़ोसी पप्पू को शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। नशे की हालत में बेहोश हो जाने पर तीनों ने जगदीश की मौके पर ही गला दबाकर हत्या कर दी और शव को विनोद की बाग में फेंक दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों हत्या वांछितों पर एक हजार रुपये के हिसाब से तीन हजार का इनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें