फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की धारदार हथियारों से हत्या, खेत में मिला शव

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक का पुत्र व अन्य परिजन। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरा भूपतिपुर में खेत पर सोने के लिए गए किसान की हत्या कर दी गई। उसका शव पड़ोस के खेत में पड़ा मिला। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी का दावा है कि सांड़ के हमले से किसान की मौत हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम में धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से वार किए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार करते हुए कोई आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन

ग्राम नगरा भूपतिपुर निवासी अमर सिंह (60) खेती करते थे। गांव के बाहर स्थित खेत में उन्होंने बंगला (गोड़ा/घेर) भी बना रखा था। यहां उनका ट्रैक्टर भी खड़ा होता है। आमतौर पर अमर सिंह रात में इसी बंगले में रुकते हैं। रोज की तरह बुधवार रात भी वह खेत में स्थित बंगले पर सोने के लिए गए थे, लेकिन सुबह वापस घर नहीं पहुंचे। इस पर उनका बड़ा पुत्र वीरेंद्र उन्हें बुलाने के लिए खेत गया तो अमर सिंह का शव पड़ोसी के खेत में पड़ा मिला। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे और पायजामा, अंडरवियर और जूते थोड़ी-थोड़ी दूर पर अलग-अलग पड़े मिले। घटना की सूचना वीरेंद्र ने अपने अन्य परिजनों को दी और साथ ही पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अमर सिंह के पूरे शरीर पर लाठी-डंडों की चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा जांघ में बाई ओर, पेट से नीचे की ओर, सिर में दो स्थानों पर और सीने में एक स्थान पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सांड़ के हमले से किसान की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से इनकार किया है। पुत्र वीरेंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें