भरावन। पांच माह पहले अतरौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी युवक की मौत के मामले में न्यायालय के निर्देश पर छह लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्राम शंकरपुर निवासी मुन्नी देवी पत्नी अरविंद ने बताया कि 13 अक्टूबर 2019 को उसका पुत्र सनी सिंह (21) भाई राज सिंह और मौसेरे भाई करन सिंह के साथ बाइक से मौसी के गांव लोंहगापुर जा रहा था।
रास्ते में मुन्ना पुत्र प्रभु निवासी गोनी, तन्ने पंडित पुत्र रमेश निवासी बहेरिया, सीतू निवासी गौरीकला, श्रीकांत निवासी गोड़वा, भलभल और मुल्ला निवासी बहेरिया ने राज और करन को वापस घर भेज दिया। जबकि सनी सिंह को दावत देकर वापस भेजने की बात कही। आरोप है कि उक्त सभी लोगों ने मिलकर मैजिक में बैठाकर सनी सिंह को सरियों से मारा पीटा और जहर खिला दिया। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद