इलाहाबाद से चलकर बरेली जा रही मुगलसराय एक्सप्रेस का इंजन बुधवार को बालामऊ जंक्शन पर फेल हो गया। काफी देर बाद भी जब इंजन स्टार्ट नहीं हुआ तो उसे हटाकर नया इंजन लगाकर एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
अप रूट पर इलाहाबाद से चलकर बरेली जा रही ट्रेन संख्या 14307 मुगलसराय एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से वैसे ही ढाई घंटे लेट चल रही थी। दिन में करीब 11 बजे गाड़ी बालामऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंची और पांच मीटर बाद रवाना होने लगी तो इंजन ट्रेन को खींच ही नहीं पाया।
कुछ ही देर में इंजन बंद हो गया। इंजन के ड्राइवर ने कई बार प्रयास किया लेकिन स्टार्ट नहीं हुआ। ड्राइवर ने अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पाकर बालामऊ रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने पीछे आ रही ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारने का सिगभनल दिया और नया इंजन लगाकर करीब एक घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच यात्री काफी परेशान हुए।