रदेश सरकार ने सूबे में एससी के हजारों अफसरों,
कर्मियों को पदावनत कर बदले की भावना को प्रदर्शित किया है। जिसका विरोध
करने को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति रैली निकालेगा। समिति अध्यक्ष राजकुमार
कपिल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि महासम्मेलन में जिले की भूमिका
अहम रहेगी।
कपिल ने पत्रकारों को 20 सितंबर को होने वाले विरोध
प्रदर्शन के बारे में बताया। कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति व जनजाति के
अफसर, कर्मियों के साथ उचित नहीं किया जा रहा है। प्रदेश भर में 10 हजार और
जिले में करीब सवा सौ अफसर, कर्मियों को पदावनत कर दिया गया।
जिनमें से
तमाम ऐसे थे जो ज्येष्ठता सूची में शामिल हो चुके थे, पर उन्हें भी रिवर्ट
कर दिया गया। कहा कि समिति ने इसलिए ही 20 सितंबर को गांधी भवन में
महासम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें समिति के राष्ट्रीय संयोजक राज्य
उपभोक्ता परिषद चेयरमैन अवधेश कुमार वर्मा।
पूर्व निदेशक मध्यांचल
विद्युत वितरण निगम केबी राम, डा. राम शव्य जैसवार तथा आरपी केन समेत
प्रदेश स्तरीय तमाम पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बताया कि समिति द्वारा पूरे
प्रदेश में सांसद व विधायकों की पोल खोल कार्यक्रम की शुरुआत हरदोई से की
गई है।
बताया कि महासम्मेलन के बाद अनुसूचित जाति व जनजाति के सांसद व
विधायकों का घेराव भी किया जाएगा और प्रोन्नतियों में आरक्षण बहाल कराने की
मांग होगी। इस मौके पर संजय दत्त, प्रदीप गौतम, अवनींद्र वर्मा, अमित
कुमार, शिव गोपाल व संतोष कुमार आदि मौजूद थे।