फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मां की दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो- 19- कुलदीप उर्फ ब्रह्मेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर मार्ग पर नकटौरा और दुलारपुर मोड़ के पास मंगलवार दोपहर बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना तब हुई जब बाइक सवार मां की दवा लेकर वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के दुलारपुर निवासी कुलदीप उर्फ ब्रह्मेस (34) मंगलवार दोपहर अपनी मां नंदरानी की दवा लेने बाइक से नकटौरा गए थे। बड़े भाई मोहनलाल ने बताया कि दवा लेकर घर लौटते समय नकटौरा-दुलारपुर मोड़ के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण कुलदीप के सिर में गंभीर चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान बुधवार सुबह कुलदीप की मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी रश्मि देवी, एक बेटी और एक बेटा है। थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजन की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें