हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर- हरदोई मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात शाहजहांपुर -हरदोई मार्ग पर कुर्रिया गांव के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार विमलेश (26) पुत्र वैजनाथ निवासी सकाह थाना बेहटा गोकुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
जहां पर हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी आशा ने बताया कि 21 अप्रैल को उसके बेटे अभिनव और बेटी अंकिता का मुंडन संस्कार है। वह उसी कार्ड देने सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मेहुना गए थे। वहीं से वापस आ रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।