फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, निजी अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सौ शैया अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए वहां प्रसूता की मौत हो गई। मां ने इलाज कर रहे डाॅक्टर पर रेफर न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के खेतुई गांव निवासी रिंकी (30) पत्नी लालू को करीब 15 दिन पहले प्रसव पीड़ा हुई। उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने नवजात को जन्म दिया। उसके बाद रिंकी की छुट्टी कर दी गई परिजन रिंकी को घर ले गए। रिंकी के भाई थाना मझिला निवासी सराय रानक संतोष ने बताया कि बुधवार को उसे शहर के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद भी रिंकी की हालत में सुधार नहीं आया। मां ने इलाज कर रहे डाॅक्टर से हाथ जोड़कर रेफर करने के लिए कहा लेकिन रेफर नहीं किया। बुधवार की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रिंकी की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पीआरवी टीम पहुंच गई। टीम ने शव कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें