हरदोई। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे की ओर से भी व्यवस्था की गई है। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
स्थानीय स्टेशन पर भी पांच स्पेशल ट्रेनों को ठहराव होगा। रेलवे की ओर से जारी विज्ञिप्त के अनुसार 23 से 25 अगस्त और 30 व 31 अगस्त को लखनऊ के लिए 12232 सुबह 6.28 पर,13010 सुबह 6.15 पर,15012 सुबह 6.28 पर,14236 शाम 6.49 पर,15128 शाम 7.08 पर आएंगी। वहीं बरेली की ओर जाने के लिए 14229 सुबह 6.37 बजे,15909 सुबह 8.08 पर,14235 पर 8.36 पर,13307 शाम को 17.29 बजे और 15119 शाम को 18 बजकर 18 मिनट पर प्रतिदिन स्टेशन पर आएगी। इससे यात्री लखनऊ व बरेली की ओर जाने के लिए इन ट्रेनों का प्रयोग कर सकेंगे। संवाद