फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को तलाश में भटक रहा सिपाही

Sun, 09 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
फुलपती देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। मां की तलाश में सिपाही बेटा इधर उधर भटकने को मजबूर है। इस मामले को लेकर सिपाही ने कोतवाली शहर में मां के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पटना जिले के थाना क्षेत्र उसरी खुर्द निवासी रामप्रवेश राय बीएसएफ में सिपाही है। उसकी मां फूलपती देवी 55 वैष्णों माता के दर्शन करने गई थी।

उनके साथ गांव की कुछ और महिलाएं भी थीं। दर्शन का लौटते समय वह 25 सितंबर को हरदोई स्टेशन पर ट्रेन से उतर गईं।

ट्रेन चलने के बाद गांव के सहयात्रियों को फूलपती की ख्वाहिश हुई। मां के लापता होने की खबर पर रामप्रवेश छह अक्टूबर को हरदोई पहुंचा।

उसने मां की गुमशुदगी के पर्च भी छपवाकर बंटवाए हैं। शहर में तलाश के दौरान  7 अक्टूबर को रामप्रवेश ने सदर चौकी की सामने ठेले वाले को मां की फोटो दिखाई।

उसने बताया कि यह महिला कई दिन पहले चौकी के सामने बैठकर रो रही थी। रामप्रवेश ने बताया कि वह जीआरपी के क्वार्टर में रुका है।

उसने बताया कि मां की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसने लोगों से 09473024342,09386246755 मोबाइल नंबरों पर सूचना देने की अपील की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें