फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत से मिट्टी निकालने से मना करने पर मां-बेटों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। क्षेत्र के अकोहरा गांव में खेत की मिट्टी लेने से मना करने पर दबंगों ने महिला व उसके पुत्रों को पीट-पीटकर घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव अकोहरा निवासी गेंदरानी पत्नी छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही सर्वेश, सतेंद्र, अमर सिंह व जंडैल उसके खेत से मिट्टी निकाल रहे थे। उसने मना किया तो चारों हमलावर गालियां देने लगे। इस उसके पुत्र मोहन लाल व दुर्गेश भी आ गए और मना करने लगे। चारों ने सभी को लाठी डंडों से पीट दिया। आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें