फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कोहरे में लिपट कर आई सुबह, चमकीली धूप ने दी राहत

विज्ञापन
फोटो-01- लखनऊ रोड पर सुबह छाऐ कोहरे में जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शहरवासियों ने घने कोहरे की चादर के साथ दिन की शुरुआत की। सुबह-सुबह दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। सर्दी और शीतलहर के चलते न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छट गया और धूप निकल आई। इससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार की तड़के सुबह तो मौसम बेहतर रहा, लेकिन करीब सात बजे तक कोहरे का असर इतना अधिक था कि दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। हाथ-पैर भी सुन्न होने जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मौसम ने करवट ली। करीब 10 बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटना शुरू हुआ और कुछ ही समय में आसमान साफ नजर आने लगा। दोपहर के समय धूप खिलते ही लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। धूप निकलने के बाद पार्कों, छतों और खुले स्थानों पर लोग बैठकर धूप सेंकते दिखाई दिए।
मौसम विभाग वेधशाला के प्रेक्षक आरसी वर्मा के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर शीतलहर का असर बना रहा। दिन भर धूप से राहत रही लेकिन शाम को सर्दी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह के समय 89 प्रतिशत और 63 प्रतिशत रही। हवाओं की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा रही।

फोटो-01- लखनऊ रोड पर सुबह छाऐ कोहरे में जाते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें