फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से ज्यादा नाम सूची से गायब

Fri, 11 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात की ग्राम धन्नूपुरवा में भी 100 से अधिक नाम मतदाता सूची से गायब होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नाम जुड़वाने की मांग की।
विज्ञापन


धरने के दौरान राजाराम, सुशील आदि ने बताया कि मतदाता सूची में जमकर गड़बड़ी की गई है। जो 18 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर पाए हैं, उनको भी सूची भी जगह दे दी गई और जो वर्ष 10 में पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं, ऐसे 100 से अधिक नामों को सूची से बाहर कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के चलते ही इन नामों को सूची से बाहर किया गया है। 100 से अधिक वोट यदि अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे तो किसी भी तरह से चुनाव का मतदान निष्पक्ष नहीं हो पाएगा। ग्रामीणों ने इस दौरान नारेबाजी की और डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर नामों को मतदाता सूची में जोड़ने की मांग की। इस मौके पर राजाराम, मुन्नालाल, सुशील, सोबरन, मदन, शंकर लाल, अनीता, कमलेश, विमलेश, रिजवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें