फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेपरवाही की हद, एक भी गड्ढा नहीं भरा पाए जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेपरवाही की हद हो गई। धार्मिक स्थल के लिए जाने वाले मार्ग पर एक गड्ढा नहीं भरा पाए जिम्मेदार। गड्ढे न भरे जाने से श्रद्धालु सहित राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने नवरात्र से पहले से धार्मिक स्थलों से जुड़े मार्गों को 10 अक्तूबर तक गड्ढामुक्त कराए जाने की समयावधि दी थी।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर से शुरु हुए नवरात्र में शुक्रवार को अष्टमी और नवमी का श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही, लेकिन श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी गड्ढामुक्त मार्ग नहीं मिल सके। वैसे तो शहर में सांडी रोड पर मां श्रवण देवी शक्ति पीठ, महोलिया में सीतापुर मार्ग पर मां काली मंदिर के साथ ही शहर में कई मंदिर हैं।
इन मंदिरों में भक्त पूजन-अर्चन के लिए आते हैं। मुख्यमंत्री की ओर से धार्मिक स्थल से जुड़े मार्गों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए गए थे। मां काली मंदिर जाने वाले सीतापुर मार्ग जिंदपीर चौराहे के पास क्षतिग्रस्त है। यह मार्ग शहर में होने के बाद भी न तो नगर पालिका परिषद और न ही लोक निर्माण विभाग के दायरे में आता है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) लोक निर्माण विभाग खंड कानपुर में आने वाले सीतापुर मार्ग के क्षतिग्रस्त भाग को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। एनएचएआई के अधीन आने वाले मार्गों के रख-रखाव और गड्ढामुक्त कराए जाने की कार्ययोजना की जानकारी जिले के पास नहीं है। ऐसे में क्षतिग्रस्त मार्ग से ही होकर श्रद्धालुओं को मंदिर जाना और आना पड़ता है। नेशनल हाईवे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया लोक निर्माण विभाग कानपुर खंड के सहायक अभियंता एके शुक्ला ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया था। स्वीकृति मिलने पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें