मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के बेरियानजीरपुर गांव के एक मकान से चोरों ने 15 हजार रुपये और जेवर पार कर दिए। बेरियानजीरपुर निवासी कलावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह परिवार समेत छत पर सो रही थी। रात में किसी समय चोर मकान में दाखिल हो गए। कमरे में रखे बक्से से सोने के एक जोड़ी झाला, मंगलसूत्र, चांदी की एक जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, तीन राखी और 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह सोकर उठने पर घटना का पता चला। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)