फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग की खराब हालत से मोहल्लेवासी परेशान

Sun, 10 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
जामा मस्जिद से करबला जाने वाले मार्ग की हालत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छिपीटोला में करबला और मदरसे तक जाने वाले मार्ग की हालत खराब है। बारिश के बाद यह सड़क चलने लायक नहीं रह गई। इससे मस्जिद और मदरसे के लिए आने- जाने वालों को दुश्वारियां हो रही हैं। मोहल्ले के लोगों ने मार्ग व नाली ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


छिपीटोला मोहल्ले के मोहम्मद मुबीन, खालिद सिद्दीकी, मोहम्मद सईद, खुशीराम, बबलू, रामऔतार, श्रवण, मोहम्मद यूनुस, निसार व अजीमुद्दीन आदि ने बताया कि जामा मस्जिद चौराहे से करबला तक जाने वाली यह सड़क कटरा बाजार से मोहल्ला छिपीटोला को जोड़ती है। इसी रोड पर मदरसा और मस्जिद है। शियाओं का पवित्र धार्मिक स्थल करबला भी इसी रोड पर है।

दस साल पहले बनी यह सड़क जगह-जगह से जर्जर हो चुकी है।  बारिश के बाद से सड़क पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। इससे नमाजियों और मदरसा छात्रों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें