सांडी रोड स्थित ज्ञानस्थली स्कूल में शनिवार को
विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने माडलों का
प्रदर्शन किया। बच्चों ने माडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
किया।
आलू तथा पानी से बिजली बनाने के माडल आकर्षक रहे तो बच्चों द्वारा
सर्वधर्म समभाव बच्चों के हाथों का हुनर देखकर आगंतुकों ने तारीफ की तथा
अभिभावकों ने भी सराहना की। प्रदर्शनी के दौरान प्रधानाचार्य डा. मुकुल
कुमार सिन्हा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की
कामनाएं की।
शुभारंभ स्कूल के सह प्रबंधक शिवराम सिंह ने किया तथा उन्होंने
बच्चों द्वारा बनाए गए माडलों का देखा और सराहना की। कार्यक्रम में डा.
सतीश चंद्र यादव ने बच्चों को विज्ञान के चमत्कारों के बारे में बताया। इस
मौके पर वीनू सिन्हा, अजरा, रीता, साक्षी, विवेक, अनुज, शशी, रीना, पल्लवी,
पूर्णिमा, अमिता, प्राची, रोहित यादव आदि मौजूद थे।