फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडल बना बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 01 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी रोड स्थित ज्ञानस्थली स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने माडलों का प्रदर्शन किया। बच्चों ने माडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आलू तथा पानी से बिजली बनाने के माडल आकर्षक रहे तो बच्चों द्वारा सर्वधर्म समभाव बच्चों के हाथों का हुनर देखकर आगंतुकों ने तारीफ की तथा अभिभावकों ने भी सराहना की। प्रदर्शनी के दौरान प्रधानाचार्य डा. मुकुल कुमार सिन्हा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

शुभारंभ स्कूल के सह प्रबंधक शिवराम सिंह ने किया तथा उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए माडलों का देखा और सराहना की। कार्यक्रम में डा. सतीश चंद्र यादव ने बच्चों को विज्ञान के चमत्कारों के बारे में बताया। इस मौके पर वीनू सिन्हा, अजरा, रीता, साक्षी, विवेक, अनुज, शशी, रीना, पल्लवी, पूर्णिमा, अमिता, प्राची, रोहित यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें