फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए तीन मार्च को मतदान

Tue, 23 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एमएलसी चुनावों के लिए तीन मार्च को मतदान होगा। करीब तीन हजार मतदाता सपा प्रत्याशी मिस्बाहुद्दीन और भाजपा प्रत्याशी पूर्व एमएलसी राज कुमार अग्रवाल के भाग्य का फैसला करेंगे। मतगणना छह मार्च को होगी। लोगों पर नजर रखने के लिए तहसील स्तर पर सर्विलांस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव के लिए खर्च सीमा लागू नहीं है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि खर्च सीमा लागू न होने से हम प्रत्याशियों से खर्च विवरण तो नहीं लेंगे मगर उन पर निगाहें रहेंगी। बैंकों से बड़े लेन देन पर भी निगाहें हैं।

एमएलसी चुनाव के लिए करीब तीन हजार पुराने बीडीसी/शपथ ले चुके प्रधान/सभासद आदि मतदाता हैं। मतदान स्थल सभी ब्लाक मुख्यालय एवं जिला पंचायत परिसर में रहेगा। सभी मतदान स्थलों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन


सपा विधायक ने बैठक की
नेवादा विजय। सपा विधायक कुं वर महावीर सिंह ने एमएलसी प्रत्याशी मिस्बाहउद्दीन के समर्थन में सोमवार को गढ़ी स्थित आवास पर बैठक की। कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्रमुखता से हो रहा है। जनहित से जुड़े मुद्दों पर काफी काम किया गया है। इस मौके पर कुं विजय नारायण सिंह, अश्वनी मिश्रा, आनंद महिपाल सिंह, शिवाधार मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें