फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित मां की गुहार पर विधायक ने किया रक्तदान

Mon, 17 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बैंक में खून निकलवाते भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। पीड़ित मां के एक फोन पर भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू जिला अस्पताल पहुंच गए। मां ने बताया कि बेटा भर्ती है। डॉक्टर खून चढ़ाने को कह रहे हैं। बताया कि काफी प्रयास के बाद भी ब्लड नहीं मिल रहा है। विधायक खुद ही ब्लड बैंक पहुंच गए और रक्तदान किया। 
विज्ञापन


सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को रविवार को महिला ने फोन किया। बताया कि उसका बेटा जिला अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने खून की कमी बताई है। विधायक ने महिला को जल्द खून की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

करीब 20 मिनट बाद विधायक खुद ही जिला अस्पताल पहुंच गए और महिला को फोन कर ब्लड बैंक आने को कहा। विधायक ने ब्लड डोनेट किया। हरपालपुर ब्लॉक के बड़ा गांव निवासी महिला किरन ने बताया कि बेटा राहुल (21) इंटर का छात्र है।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान सड़क हादसे में उसका हाथ टूट गया था। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। काफी प्रयास के बाद भी खून की व्यवस्था नहीं हो सकी थी। इसके चलते उसने विधायक को फोन किया था। विधायक  के खून देने के बाद ब्लड बैंक से महिला को यूनिट खून दे दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें