फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ में ही कुपोषण को मिटाएगा ‘हौसला’

Thu, 14 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
दफ्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। कुपोषण के खात्मे को लेकर बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने गर्भ से ही कुपोषण के खात्मे को लेकर हौसला पोषण योजना का शुभारंभ किया है। मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले में शुरूआत 10 अगस्त को होगी। अधिकारियों की माने तो कुपोषण को गर्भ से ही मिटाने के लिए गर्भवती महिलाओं को स्पाट फीडिंग कराए जाने की यह अनूठी योजना है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव की ओर से जारी योजना गाइड लाइन में बताया गया कि गर्भवती महिलाओं की स्पाट फीडिंग कराकर कैलोरी और प्रोटीन के गैप की भरपाई करना, आयरन की 100 गोलियां खिलाकर उनमें एनीमियो की रोकथाम करना एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार कर नवजात शिशु को कुपोषण से मुक्त करना अहम है। योजना में गर्भवती महिलाओं की गर्भवस्था के पंजीकरण के बाद प्रसव होने तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन महिलाओं को स्पाट फीडिंग कराई जाएगी। जिसमें उन्हें पोष्टिक खाना व फल आदि खिलाया जाएगा।

इस संबंध में गर्भवती महिलाओं को केंद्र पर भोजन कराने के पश्चात एक लाल आयरन की गोली भी खिलाई जाएगी और साथ में आयरन की गोली खिलाने के लाभ में बारे में महिलाओं को जानकारी भी दी जाएगी। आयरन की गोली देने का दायित्व स्वास्थ्य विभाग का होगा। हौसला पोषण योजना प्रदेश के कई जनपदों में लागू की जा चुकी है अब मुख्य सचिव ने इस जिले में योजना को लागू करने के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। जिसको लेकर जिले में भी संबंधित विभाग से लेकर आला अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी की तैयारी को लेकर बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कर्मचारी से लेकर संबंधित अधिकारी तक तैयारियों का खाका खींचते नजर आए।
विज्ञापन


 104 सेक्टरों में बंटा
जिला हौसला पोषण योजना के आगाज को लेकर जिले को 104 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर प्रभारी लगाया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी अपनी निगरानी में हौसला पोषण योजना की शुरूआत कराना और गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराकर उनको भोजन व आयरन आदि की गोलियों खिलाना है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें