फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिरौया तालाब के पुनर्निर्माण पर 2.98 लाख का दुरुपयोग

Sun, 25 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने श्रम रोजगार उपायुक्त एवं डीपीआरओ को सौंपी जांच
विज्ञापन

- पिहानी की ग्राम पंचायत फत्तेपुर के मजरा बरखेरा में पूर्व प्रधान ने भी इसी तालाब पर खर्च किए थे 80 हजार
-
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। तीन साल के अंदर एक ही तालाब के पुनर्निर्माण पर 2.98 लाख रुपये का दुरुपयोग का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है। अधिकारियों से कहा है कि कार्य, भुगतान और दोषियों के संबंध में स्पष्ट आख्या प्राप्त कराई जाए।
विकास खंड पिहानी की ग्राम पंचायत फत्तेपुर के मजरा बरखेरा के सिरौया तालाब के पुनर्निर्माण के नाम पर पूर्व और वर्तमान प्रधान ने तीन साल के अंदर दो बार काम कराने के नाम पर भुगतान निकाला गया है। डीएम एमपी सिंह ने गांव निवासी हेम सिंह के शिकायती पत्र पर श्रम रोजगार उपायुक्त और जिला पंचायत राज अधिकारी को नामित कर जांच समिति गठित की है। डीएम ने समिति के सदस्यों से कहा है कि हेम सिंह ने दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि बरखेरा स्थित सिरौया तालाब की खोदाई पर पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार यादव ने वर्ष 2020-21 में 80 हजार रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा है कि वर्तमान प्रधान लक्ष्मी देवी ने दोबारा से सिरौया तालाब के पुनर्निर्माण पर वर्ष 2021-22 में 2 लाख 98 हजार 452 रुपये का भुगतान निकाला गया है। डीएम ने बीडीओ और पंचायत सचिव को आदेश दिए हैं कि फत्तेपुर में कराए गए कार्यों, आय-व्यय का वितरण व अभिलेख जांच अधिकारी को प्राप्त कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें