फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव खेत में मिला

Tue, 15 Dec 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मझिला थाना क्षेत्र में दो दिन से घर से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मझिला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी निवासी लालाराम (45) पुत्र लक्खी का शव रविवार की शाम थाना क्षेत्र के ग्राम टेढ़वा के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। चर्चा है कि शव को कहीं से खींच कर डाला गया है। उसके पीठ, कंधे और पैर पर चोट के निशान थे। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई आाशाराम ने बताया कि लालाराम शुक्रवार को खेत पर जाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं आए। शनिवार से उन लोगाें ने उसकी तलाश शुरू की मगर कुछ भी पता नहीं चला। रविवार की शाम को उनका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन



उन्होंने उसके भाई की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि उसके शरीर के ऊपरी हिस्से कपड़े उतरे हुए थे। उसने बताया कि उसके पंाच पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इधर पोस्टमार्टम सूत्रों की मानें तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। थानाध्यक्ष मझिला विद्या सागर सिंह ने बताया कि वह शराब पीने का आदि था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें