हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में लापता किसान का शव सोमवार सुबह दौलतपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेभा-मुरादपुर निवासी उदयप्रताप (45) पुत्र लल्ला सिंह छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी सुशीला, दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह खेती करता था। परिजनों ने बताया कि वह शराब का आदी था। रविवार सुबह बिना बताए घर से निकला था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। सोमवार सुबह दौलतपुर गांव के निकट लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने नशे में ट्रैक पार करते समय हादसा होने की बात कही है। कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।