फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: यूपी बोर्ड के छूटे परीक्षार्थियों को मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। यूपी बोर्ड की इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहे परीक्षार्थियों को एक और मौका दिया गया है। उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा आज जीआईसी व जीजीआईसी हरदोई में होगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड की इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी से 2 फरवरी के बीच कराई गई थी। प्रयोगात्मक परीक्षा में कहीं परीक्षक के न पहुंचने पर परीक्षाएं नहीं हो सकी थी, कई विद्यार्थी अनुपस्थित हो गए थे। ऐसे सभी विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरदोई में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद्र प्रसाद ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक भेजने के निर्देश दिए हैं।

प्रवेश पत्र पाने के लिए शिक्षकों की लगी रही लाइन
यूपी बोर्ड की विद्यार्थियों के प्रवेश पत्रों का वितरण संकलन केंद्र से किया जा रहा है। गुरुवार को प्रवेश पत्र पाने के लिए विद्यालय के शिक्षकों की लाइन लगी रही। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को समय से विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिकाओं का जारी है वितरण
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण गुरुवार को भी जारी रहा। विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर उनका मिलान कर लेकर गए। सभी प्रधानाचार्यों को उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें