फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का पुतला फूंक किया विरोध

Tue, 16 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के के पत्रकार जगेंद्र की हत्या के मामले में आरोपी प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज पत्रकारों ने मंगलवार को जुलूस निकाल धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान खफा पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले अनुराग अस्थाना, अमित मौर्या, राजेश गुप्ता, मोहम्मद आकिल, मुईन साबरी, वसीम अहमद सिद्दीकी समेत ब्लाक स्तरीय पत्रकार पुरानी तहसील परिसर पहुंचे और धरना प्रदर्शन करने के बाद जुलूस निकाल बस स्टैंड चौराहे तक पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने मृतक पत्रकार के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और उसके परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग से संबंधित राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजीव सिंह को सौंपा। उधर, सवायजपुर में पत्रकारों ने जुलूस निकाल राज्यमंत्री का पुतला फूंका और गवर्नर को संबोधित ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी राज्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेता माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे ऐसी घटनाओं की  पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर जेपी अग्निहोत्री, अनुराग गुप्ता, भंवर पाल सिंह, शिवाकांत बाजपेयी, जनार्दन मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें