संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने नयागांव मुबारकपुर स्थित 100 शैय्या चिकित्सालय में फीता काटकर किया । इसी तरह से भरावन, बेहंदर,कछौना माधौगंज सीएचसी पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की मंशा है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भव: अभियान का शुभारंभ हुआ। आयुष्मान भव: अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज है डीएम मंगल प्रसाद ने कहा कि अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर उनकी जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी जिससे कि वह स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा पाएं।
सीएमओ डॉ रोहताश कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान सभा, आयुष्यमान ग्राम और आयुष्मान मेला, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा आयोजित होगा। जिसके तहत विभिन्न विभागों के सहयोग से तहसील, सीएचसी और जिला मुख्यालय पर स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और अंगदान संकल्प का आयोजन किया जाएगा | इसके अलावा 17 सितम्बर से “आयुष्मान आपके द्वार 3.0” के तहत छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे ।
सीएचसी माधौगंज पर आयुष्मान भवः अभियान का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया । सीएचसी भरावन पर आयुष्मान भवः अभियान का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख भरावन,मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश अर्कबंशी ने बुधवार को दीप प्रज्जवलित कर किया।सीएचसी अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने विस्तृत जानकारी दी। बेहंदर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को आयुष्मान भवा का शुभारम्भ मंडल अध्यक्ष बेहंदर सुरेश वर्मा ने फीता काटकर किया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ शैलेंद्र शुक्ला ने बताया की 50 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए हैं। कछौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चेयरमैन राधारमण शुक्ल पंकज ने इस शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया।चेयरमैन ने यहां लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी(आरसीएच) डॉ. अनिल पंकज, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, 100 शैय्या चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. समीर वैश्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सुजीत कुमार सिंह, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर शिव कुमार सिंह, डीजीएम आयुष्मान विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।