फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध वितरण व्यवस्था का करेंगे विरोध : आलोक

Thu, 03 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की गुरुवार को हुई बैठक में विद्यालयों में दूध वितरण के आदेश का विरोध किया गया और टीचरों की समस्याओं के तत्काल निदान कराने की मांग की गई। जिस पर जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने हर स्तर पर विरोध करने की बात कही ।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा कि जीपीएफ का संपूर्ण दायित्व ब्लाक लिपिकों को दिया जाए, जिससे टीचरों की व्यावहारिक कठिनाईयों को दूर किया जा सके। इस दौरान लेखाधिकारी से मांग की गई कि फार्म 16 सी, इन्कम टैक्स की वेबसाइट से लोड करके दिया जाए। इस दौरान नवीन स्थानांतरण नीति के संबंध में भी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि जो टीचर स्थानांतरण चाहते हैं, वह अपना आवेदन 10 सितंबर तक खंड शिक्षा अधिकारी के पास जमा करे दें। इस दौरान सेवानिवृत्त हो चुके पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पांडेय का जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया और भरखनी के ब्लाक अध्यक्ष गिरीश दीक्षित को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


संचालन जिला मंत्री एमपी सिंह ने किया। इस मौके पर अनवारूल हक, आशीष दीक्षित, पुष्पेंद्र शुक्ल, मो. ताहिर, अवधेश यादव, श्रीकांत अवस्थी, विद्यानिधि, रविंदर यादव, दिलीप कुमार, अनूप दीक्षित, संदीप वर्मा, प्रभाशंकर, विनोद कुमार, अरविंद प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें