दूध डेयरी संचालक की सड़क हादसे में मौत
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ हरदोई मार्ग पर वाहन की टक्कर बाइक सवार दूध डेयरी संचालक की मौत हो गई।
क्षेत्र के ग्राम दुगई मजरा मीतौ निवासी वारिस गाजी (30) शुक्रवार देर शाम महसोना स्थित अपनी दूध डेयरी पर जा रहा था। लखनऊ हरदोई मार्ग स्थित आंशु सराय तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (संवाद)