फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर के अंदर रोजगार सेवक के पुत्र को लगी गोली , मौत

Sat, 11 Mar 2023 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में रोजगार सेवक के पुत्र को लगी गोली, मौत
विज्ञापन

- घटना की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस, गोली कैसे लगी नहीं चल सका पता
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में रोजगार सेवक के पुत्र को घर के अंदर संदिग्ध हालात में गोली लग गई। परिजन उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद लेकर गए। जहां लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की लेकिन गोली कैसे लगी इस बारे में कोई कुछ नहीं बता सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरेसर मजरा शिवपुरी निवासी मेवाराम गांव में रोजगार सेवक के पद तैनात हैं। शनिवार करीब 11 बजे उनके पुत्र गोपाल (18) को घर के अंदर संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और बेटे को घायल पड़ा देख कर उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल ले पहुंचे। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया गया गोपाल दो भाईयों में छोटा था। गोली कैसे लगी है य उसने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है। इसकी पुलिस जांच करने में जुटी है। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि गांव में लोगों से पूछताछ की गई। मामला संदिग्ध है, परिजन घर पर नहीं हैं। उनके आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी कि कैसे घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें