फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटा युवक और दिल्ली से लौटी महिला मिली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को दो और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक शाहाबाद का युवक और दूसरी बिलग्राम की महिला है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 39 हो गई है। छह मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और एक्टिव केस 33 हैं। इनमें दो गर्भवती सहित चार महिलाएं भी शामिल हैं।
शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला वाजिदखेल निवासी युवक (25) सात माह से मुंबई के बांद्रा इलाके में सिलाई करता था। लॉकडाउन के कारण काम बंद हुआ तो मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 22 मई की रात युवक लखनऊ पहुंचा।
विज्ञापन

लखनऊ से रोडवेज बस से शाहाबाद के आदमपुर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। 24 मई को उसे कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हरदोई-शाहाबाद मार्ग पर स्थित बिलहरी जीजीआईसी में बने क्वारंटीन सेंटर में रोक दिया गया।
बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिला। उसे कोविड-19 अस्पताल में भेजने की तैयारी की जा रही है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ प्रवीण दीक्षित, एसडीएम शाहबाद एपी श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी ली।
उधर दूसरी ओर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौरंगपुर निवासी महिला (26) अपने पति और दो बच्चों के साथ दिल्ली में खिलौने बनाती थी। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 21 मई को लखनऊ पहुंचने के बाद रोडवेज बस से बिलग्राम पहुंचने पर उसे रामस्वरूप पटेल महाविद्यालय में बने सेंटर में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

24 मई को कोरोना की जांच के लिए चारों के नमूने भेजे गए थे। बुधवार शाम आई रिपोर्ट में महिला पॉजिटिव पाई गई जबकि उसका पति और दोनों बच्चे निगेटिव मिले हैं। संक्रमित महिला को मलीहामऊ के केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें