फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में संदिग्ध हालात मेें अधेड़ की तबीयत बिगड़ गई। पत्नी की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाए जाने की आशंका जताते हुए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

आजादनगर निवासी स्वदेश कुमार (46) ने छह साल पहले मंगलीपुरवा निवासी राखी गुप्ता के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों ने अपना घर छोड़ दिया था और बाहर रहने लगे थे। पिछले कुछ समय से स्वदेश वापस अपने घर पत्नी राखी को लेकर आ गया था।
दोनों के छह साल की पुत्री भी है। सोमवार सुबह लगभग चार बजे राखी ने 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल कर एंबुलेस मंगाई। गंभीर हालत में स्वदेश को मेडिकल काॅलेज ले गई।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल काॅलेज प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जहरीला पदार्थ खाने से स्वदेश की मौत हुई है। विसरा सुरक्षित किया गया है। मृतक चार भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर परिजन अभी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें