फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क पार कर रहे अधेड़ की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। सड़क पार कर रहे अधेड़ को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा पाली-शाहाबाद बाईपास पर फिरोजपुर खुर्द मोड़ पर बुधवार देर शाम हुआ। घायल को सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन आपसी सहमति से शव घर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खलील निवासी छंगालाल (53) खेती करते थे। उन्होंने खेत में सब्जी की फसल कर रखी है। पत्नी रेशमा के मुताबिक, छंगालाल शाम के समय खेत गए थे। देर शाम वापस पैदल घर जा रहे थे। इस दौरान सड़क पार करते समय शाहाबाद-पाली बाईपास पर फिरोजपुर खुर्द मोड़ पर उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया या।
यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना दी। परिवार में पत्नी, पांच पुत्री और दो पुत्र हैं। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटनास्थल के आसपास भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें