फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रो कामधेनु योजना-शर्तें पूरी न होने पर 39 आवेदन निरस्त

Sat, 20 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
दुग्ध - फोटो : file photo
विज्ञापन
पशु पालन विभाग ने निदेशालय से अनुमति मिलने के बाद जिले में 30 माइक्रो कामधेनु को लेकर आवेदन मांगे थे जिसमें 30 के सापेक्ष 60 आवेदकों ने आवेदन किए। इन आवेदनों में 21 को चयनित कर लिया गया लेकिन शेष 39 आवेदक मांगी गई अर्हता को ही पूरा करने में विफल रहे जिसके बाद विभाग को इन सारे आवेदनों को निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. जेएन पांडे ने बताया कि अब नौ माइक्रो कामधेनु डेयरी रिक्त हैं। जिनको लेकर आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में किए गए आवेदनों में आवेदक या तो जमीन पूरी नहीं दिखा पाए। या फिर मार्जिन मनी अपने एकाउंट में नहीं दर्शा पाए।

जिसके कारण उनके  आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। इन आवेदनों में उनके आवेदन भी निरस्त किए गए जो पूर्व से ही बैंकों के बकाएदार हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन फिर से मांगे जा रहे हैं। आवेदक सारी मांगी गई अर्हताओं को पूरा करके ही आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए पशुपालन विभाग में भी जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें