फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में गूंजा स्वच्छता का संदेश, रक्तदान शिविर लगा

विज्ञापन
फोटो- 38- क्षय रोगियों को पोषण पोटली बांटते प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई साथ अन्य डॉक्टर। स्रोत:
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर मेडिकल कॉलेज में सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण का संदेश दिया गया। डॉक्टर और कर्मचारियों ने श्रमदान किया। साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में डाॅक्टर और चिकित्सकों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

गौराडांडा स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. जेबी गगोई और संबद्ध चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. आदित्य झिंगरन ने कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य ने कहा कि गांधीजी का स्वच्छता और सेवा का संदेश आज भी प्रासंगिक है। चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। चिकित्सा सेवा के साथ मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों, विशेषकर इमरजेंसी विभाग के मरीजों को फल वितरित किए गए। ब्लड बैंक में लगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
वहीं टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। संकाय सदस्यों ने निश्चय मित्र बनकर 20 टीबी रोगियों को गोद लेने और उनके उपचार व पोषण में सहयोग का संकल्प लिया। डॉ. शिवम गुप्ता ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए उपचार के साथ पोषण और सामाजिक सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार समेत चिकित्सक, कर्मचारी और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें