मौसम के मिजाज तल्ख होते जा रहे हैं। रविवार को पारा
लुढ़कने के बाद भी धूप की तपिश कम नहीं हुई, वहीं लू के थपेड़ों ने लोगों
को बेहाल कर दिया। रविवार को न्यूनतम पारा 27 व अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस
दर्ज किया गया।
ज्ञात हो कि तीन दिन पहले पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच
गया था। जिसके चलते लोग गर्मी से बेहाल हो गए। रविवार को पारा घटकर 41
डिग्री सेल्सियस पर आ गया, इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
कारण साफ है कि दिन में गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं।