फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 33 तक पहुंचा

Tue, 21 Mar 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में मुंह ढक कर जातीं युवतियां। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
मार्च का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसी के साथ मौसम के मिजाज भी काफी तेजी से बदल रहे हैं। मंगलवार को सूरज तमतमाने से पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया। तपिश लगातार बढ़ने से लोगाें के माथे पर पसीना छलकने लगा।
विज्ञापन


तापमान चढ़ने के साथगर्मी ने दस्तक दे दी हैं। आलम यह है कि दिन में पंखे और एसी चलने लगे हैं। मौसम विभाग के प्रभारी जयशंकर मिश्रा के अनुसार जल्द ही तापमान का स्तर और बढ़ने के साथ तेज गर्मी का एहसास होने लगेगा। 15 नवंबर  से 15 मार्च के बीच मौसम में उतार, चढ़ाव देखने को मिला।

कभी कड़ाके की ठंड पड़ी तो कभी सूरज ने परेशान किया। मगर अब समय चक्र बदला है और होली के बाद से तापमान बढ़ने लगा है। गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया हैं। बताया कि दो, चार दिनों में ही पछुआ हवाएं भी तेजी पकड़ने लगेंगी। इससे लपट का अहसास होगा।
विज्ञापन


हालांकि घरों और कार्यालयों में पंखों तथा एसी का चलना शुरू हो गया है। लोग कूलर की साफ सफाई के साथ उन्हें दुरुस्त कर रहे हैं। आलम ये है कि बाजार में अभी से ही शीतल पेय पदार्थों की दुकानें सज गई हैं और लोगों ने उनका सेवन भी शुरू कर दिया हैं। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि जल्द ही तापमान के स्तर में और बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें