फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 37 पर अटका, गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Tue, 23 Jun 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई और दिल्ली तक में मानसून के दस्तक देने के बाद जनपद में गर्मी झेल रहे लोगों को भी अब बारिश का बेसब्री से इंतजार है। उमस के लगातार बढ़ने से लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने जल्द ही बारिश होने की संभावनाएं जताई है।
विज्ञापन


बताया गया कि पुरवा हवाओं के कारण वातावरण में बढ़ रही आर्द्रता से उमस भरी गर्मी ने लोगों का चैन छीन लिया है। दिन तो दिन अब तो रात में भी उमस भरी भीषण गर्मी होने से लोगों की नींद उड़ने लगी है। सोमवार को भी पुरवा हवा के झोंके लगातार चलने के कारण वातावरण में आर्द्रता ज्यादा रहने से भीषण उमस भरी गर्मी रही।

इसी तरह से बीती रात में उमस भरी गर्मी रहने से पसीना-पसीना हुए लोगों की आंखों से नींद गायब रही। गर्म हवा फेंकते पंखे भी राहत नहीं दिला पाए और लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि सोमवार को तापमान का अधिकतम स्तर 37 तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


वातावरण में आर्द्रता सामान्य से अधिक रहने से उमस भरी गर्मी हो रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। बताया कि अब जल्द ही लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की पूरी संभावना दिख रही है। एक या दो दिन में बारिश के आसार प्रबल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें