फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पारा लुढ़का, पर गर्मी

Wed, 13 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को मंगलवार की सुबह छाए बादलों ने निराश नहीं किया और बरस गए, जिससे गर्मी से बिलबिलाएं लोगों ने राहत की सांस ली पर कड़क धूप के निकलते ही मौसम ने एक बार फिर लोगों को गर्मी में उबलने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


जिले में लगातार बढ़ रही उमस व गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त है, जिससे लोग बारिश का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोमवार की देर रात से छाई बदरी ने मंगलवार की सुबह लोगों को निराश नहीं किया और तीन मिलीमीटर तक बारिश हुई। जिससे मौसम कुछ समय के लिए सुहाना हो गया।

पारा भी पांच से छह डिग्री तक नीचे आ गया, पर इसके बाद निकली धूप से एक बार फिर से मौसम में गर्माहट आ गई। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री एवं न्यूनतम 22.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। बताया कि पुरवा हवाएं लोगों को रुला रही हैं, इसी से उमस बढ़ रही है और लोग गर्मी से बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें