फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 42 डिग्री पार पारा, अप्रैल में ही जून जैसी तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अप्रैल माह में पड़ रही गर्मी मई-जून की तपन को भी मात दे रही है। मंगलवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जो इस गर्मी का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह से आग उगलती धूप और गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह से घर से निकलकर स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर हर व्यक्ति को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के चलते लोग बाजारों में निकलने से भी कतरा रहे हैं। पिछले दो दिनों से तापमान तेजी से चढ़ रहा है। मंगलवार को दिन में करीब 1:30 बजे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार था, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसके पहले सोमवार को तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग का अनुुमान है कि अगले दो दिनों तक भी तापमान में गिरावट के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आम तौर पर जेठ के महीने में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहता है, लेकिन इस बार अप्रैल में ही गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूटने लगे हैं। मई-जून की गर्मी का अहसास होने लगा है। गर्मी के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा होने के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


बरतें सावधानी, हो सकते हैं हीट स्ट्रोक के शिकार
तेज धूप में लंबे समय तक रहने से हीट स्ट्रोक का खतरा पड़ जाता है। सीएमओ आरके तिवारी बताते हैं कि अधिक गर्मी पड़ने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। दोपहर के समय तेज धूप में निकलने से बचें। आवश्यकता पड़ने पर शरीर को ढककर बाहर निकलें। मौसमी फलों के साथ तरल पदार्थों एवं पानी का सेवन अधिक से अधिक करें। इसके बाद भी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें