फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किताबों के वितरण में हीलाहवाली, विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। नये शैक्षिक सत्र में क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों का वितरण विधिवत नहीं हो पा रहा है। इससे विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य में बाधा पड़ रही है।
विज्ञापन

ब्लाक कोथावां की समस्त न्याय पंचायतों के तहत आने वाले समस्त 123 प्राथमिक विद्यालयों एवं 23 जूनियर स्कूल तथा 20 संविलियन विद्यालयों के लिए पाठ्यपुस्तक का ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उपलब्ध करा दी गई है।
ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पता लगा कि समस्त विद्यालयों को पाठ्य पुस्तकें वितरित किए जाने के आदेश खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है। इससे एक पखवाड़ा बीत जाने के बावजूद विद्यालय पर पाठ्य पुस्तक नहीं पहुंचाई गई हैं। ठेकेदारों की मनमानी के कारण अभी भी विद्यालयों तक किताबें नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापकों को आदेशित किया गया है कि तत्काल पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें