फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और लुढ़का पारा, गलन बढ़ी

Thu, 08 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
कचहरी में ठंड में आग तापते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में ढाई और अधिकतम में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर तक कोहरा छाया रहा और गलन भी बढ़ गई। इससे लोग ठिठुरते नजर आए। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में भी भीड़ कम रही। 
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से तानमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार शाम आठ बजे से घना कोहरा छा गया और गुरुवार दिन चढ़ने तक जिला कोहरे के आगोश में रहा। सर्द हवाएं भी चलती रहीं, इससे गलन भी बढ़ गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चले। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। सर्दी के कारण सरकारी दफ्तरों में फरियादी न के बराबर आए और बाजार में भी भीड़ कम रही। चाय की दुकानों पर भीड़ लगी रही। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों ने कुछ राहत महसूस की। 
मौसम वेध शाला के प्रभारी जयशंकर प्रसाद मिश्र ने बताया कि अभी एक दो दिन कोहरा बना रहेगा। तापमान और नीचे आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 18.0 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा। आद्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 85 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें