हरदोई। पुरानी नगर पालिका परिसर में आयोजित श्री कृष्ण रासलीला में सोमवार देर शाम मीराबाई का श्री कृष्ण के प्रति अगाध प्रेम का मंचन हुआ, जिसको देखकर श्रद्धालु भी भाव विभोर हो गए। जय श्री कृष्णा के गगनभेदी नारों से पंडाल कई बार गूंज उठा।
श्री कृष्ण रासलीला में मीराबाई का कृष्ण के प्रति लगाव दर्शाया गया है। कलाकारों की सजीव लीलाओं का मंचन देख भक्त भाव विभोर हो गए। इसके अलावा रामचरित मानस अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सनातन धर्म कॉलेज, श्री डाल मेमोरियल मांटेसरी स्कूल एवं गायत्री विद्या पीठ के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसका परिणाम 17 जनवरी को घोषित किया जाएंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से संपदानंद मिश्र, राज कपूर गुप्ता, योगेश चंद्र रस्तोगी, अजीत शुक्ल, दीपू तिवारी, कृष्ण अवतार मिश्र, पिंकू, प्रखर श्रीवास्तव, सूर्यभान, शैलेंद्र, अजय पाठक, देवेश सिंह, गौरव त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।