फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मानसिक रूप से परेशान टैक्सी चालक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो- 10- संजय ऊर्फ प्रेम श्रीवास्तव । फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चीलपुरवा (अशोक नगर) में शनिवार को टैक्सी चालक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

चीलपुरवा निवासी संजय उर्फ प्रेम (50) टैक्सी चलाते थे। बड़े भाई राज कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर संजय घर पहुंचे और कमरे में चले गए। कुछ देर बाद वह कमरे में गए तो संजय का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। उनके मुंह से चीख निकल गई तो पड़ोसी भी मौके पर आ गए। राज कुमार ने बताया कि पारिवारिक कारणों से संजय पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पारिवारिक परेशानियों के कारण संजय ने खुदकुशी की है।

बेटे को निकाल दिया था घर से, पत्नी साथ रखने की कर रही थी जिद
घटना को लेकर राज कुमार ने बताया कि संजय अपने बेटे के चाल-चलन से परेशान थे। इस कारण उन्होंने बेटे को घर से निकाल दिया था। हालांकि पत्नी बेटे को घर में रखने की जिद कर रही थीं। इसको लेकर पिछले एक सप्ताह से घर में खासा तनाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें