फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी, मानसिक रूप से चल रही थी परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 11 Jul 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि प्रीती मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में मानसिक रूप से परेशान विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रामपुर निवासी सुशील यादव खेती करता है। छह साल पहले उसकी शादी प्रीती (30) से हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी भी है। सोमवार को सुशील अन्य परिजनों के साथ खेत गया हुआ था।

विज्ञापन

दोपहर में प्रीती ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत के कुंडे में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खेत से आए परिजनों ने प्रीती का शव देखा। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि प्रीती मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कई बार कर चुकी थी जान देने की कोशिश
सुशील यादव के मुताबिक प्रीती मानसिक रूप से बेहद कमजोर थी। वह कई बार खुदकुशी करने की कोशिश कर चुकी थी। उसका इलाज भी कराया जा रहा था। अनहोनी से बचने के लिए सुशील ने घर के सभी दरवाजों की अंदर से लगी कुंडी भी कटवा दी थी, लेकिन फिर भी सोमवार को घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें