फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अंग्रेजी में अच्छे अंकों के लिए लिखकर याद करें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा फरवरी माह में प्रस्तावित हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तनाव लेने के बजाय अपने कोर्स, खान-पान और नींद आदि पर अधिक ध्यान देना है। कक्षा 10 के अंग्रेजी विषय के विद्यार्थियों को सवालों के उत्तर और पाठ्यक्रम को मौखिक याद करने के स्थान पर लिखकर शब्दों की स्पेलिंग को गंभीरता से याद करना है।
अंग्रेजी विषय में अच्छे अंकों के लिए अभी से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का अभ्यास शुरू कर देना चाहिए। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम और सवालों के उत्तर मौखिक रूप से सही-सही याद हो सकते हैं, लेकिन लिखते समय स्पेलिंग में त्रुटियां हो जाती हैं। जिससे बोर्ड परीक्षा में सवालों के उत्तर याद होने के बाद भी कॉपी पर लिखने में होने वाली त्रुटियों से अंक में कटौती हो जाती है। जिससे परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की तरफ से की गई पूरी मेहनत के बाद भी अच्छे अंक नहीं आ पाते हैं। जिससे विद्यार्थियों में परीक्षा से पहले से अधिक परिणाम आने के बाद तनाव महसूस होता है। जिससे बचने के लिए अंग्रेजी विषय में विद्यार्थियों को मौखिक याद करने के साथ ही लिखकर स्पेलिंग याद किए जाने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। जिससे सवालों के उत्तर लिखते समय स्पेलिंग सही होने से अंक सही मिलते हैं। एमजीक्यू में सही उत्तर देने पर पूरे मिलते हैं अंक : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अंग्रेजी विषय की सहायक अध्यापिका प्रत्यूषा सिंह के मुताबिक, परीक्षार्थी को अंग्रेजी विषय में कुल 70 सवालों के जवाब देने होते हैं। जिसमें 20 सवाल एमजीक्यू (मल्टीपल च्वाइस क्विश्चन) शामिल होते हैं। उन 20 सवालों में परीक्षार्थी को एक सवाल के लिए चार-चार उत्तर भी प्रश्न पत्र पर ही दिए जाते हैं। जिनका ओएमआर शीट पर जवाब देना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें