फोटो-7-सपा कार्यालय में स्व. मेजर ध्यानचंद्र की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते समाजवादी ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई में हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पदाधिकारियों ने कहा कि महान खिलाड़ी के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि हॉकी के ओलंपिक में लगातार तीन बार भारत को स्वर्ण पदक दिलवाया। उन्होंने साल 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
उन्हीं के खेल को ध्यान में रखते हुए सभी खिलाड़ी केंद्र सरकार से मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय पाल, अजय पांडे, नितीश मिश्रा, सहद अहमद, विमलेश यादव आदि मौजूद रहे।