फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर कमेटी का गठन कर संगठन को बनाएं सशक्त: जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार को भूरज सेवा संस्थान में हुई। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने कहा कि कोर कमेटी का गठन कर संगठन को सशक्त बनाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रांतीय सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में 30 अगस्त तक चलेगा। जिले में भी सभी पदाधिकारी सदस्यता अभियान चलाएं व सदस्य बढ़ाएं।
युवा जिलाध्यक्ष विभू गुप्ता ने कहा कि सैंपल की जांच, लाइसेंस बनवाने व नवीनीकरण कराने की बात कहकर व्यापारियों का शोषण होता रहता है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर तहसील, ब्लाक स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
बैठक में पदाधिकारियों को प्रमाण पत्रों का वितरण जिलाध्यक्ष, चेयरमैन महिला लीला पाठक, संरक्षिका निरमा देवी द्वारा किया गया। इस मौके पर राजन द्विवेदी, अशोक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें