फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ताओं की बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सत्र न्यायालयों में अभियोजन पक्ष की ओर से वादों की पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ताओं की सोमवार को बैठक जिला शासकीय अधिवक्ता कार्यालय में हुई। बैठक में अभियोजन कार्यों की समीक्षा की गई और वादों में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि विभिन्न जमानत प्रार्थना पत्रों पर समुचित पैरवी सुनिश्चित करें। गंभीर अपराधों, महिलाओं से संबंधित अपराधों एवं पॉक्सो एक्ट के मामलों में जमानत प्रार्थना पत्रों पर विशेष निगरानी करते हुए इन्हें निरस्त कराने के प्रयास करें।
मुकदमों में प्रभावी ढंग से साक्ष्य प्रस्तुत करके अधिक से अधिक वादों में सजा कराए जाने का लक्ष्य भी निर्धारित करें।
बैठक में शासकीय अधिवक्ता राकेश कुमार वाजपेयी , सूरजपाल, कौशल किशोर त्रिपाठी, भानु प्रताप सिंह, अमलेंद्र सिंह विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट क्षितीष दीक्षित आदि अन्य शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें